Connect with us

गोरखपुर

15 हजार का इनामी बदमाश ‘लादेन’ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। खजनी थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए पीएचसी बांसगांव भेजा गया।

पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खजनी थाने से वांछित आरोपी बाघागाड़ा की ओर से जरलही पुल होते हुए उनवल की तरफ आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने जरलही पुल के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन पुलिस के मुताबिक उसने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक दोपहिया वाहन बरामद किया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर खजनी थाने में मु0अ0सं0 266/2026 के तहत धारा 109(1), 317(2) बीएनएस तथा 3/25/27 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन के खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह खजनी थाने में दर्ज मु0अ0सं0 363/2025, धारा 308(5) बीएनएस में भी वांछित चल रहा था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page