गाजीपुर
तिरंगा राखी बनाकर छात्राओं ने जवानों के प्रति जताया सम्मान
Loading...
Loading...
गाजीपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग की छात्राओं ने देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपने हाथों से तिरंगा राखियां तैयार कीं। छात्राओं ने सेना के जवानों और पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें तिरंगा राखी भेंट करने का संदेश दिया।
छात्राओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सेना के जवान और समाज की सुरक्षा में दिन-रात तैनात पुलिसकर्मी देशवासियों की रक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाते हैं। उनके प्रति सम्मान, भाईचारे और आभार की भावना व्यक्त करने के उद्देश्य से तिरंगा राखियां बनाई गई हैं।
Loading...
इस दौरान छात्राओं ने ‘देश की रक्षा करने वाले जवानों को सलाम’ और ‘तिरंगा हमारी शान है’ जैसे संदेशों के माध्यम से देशभक्ति की भावना प्रकट की। विद्यालय की इस पहल की लोगों ने सराहना की।
Continue Reading
