Connect with us

बलिया

कुत्ते को बचाने में बाइक पलटी, तीन युवक गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

एनएच-31 पर चांददियर के पास हादसा, हेलमेट नहीं पहनने से सिर में आई गंभीर चोट

बैरिया (बलिया)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चांददियर के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया था, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया।

एक बाइक पर सवार थे तीनों युवक

घायलों की पहचान सारण जिले के भटकेश्वरी (जलालपुर) निवासी मिथिलेश कुमार, मंगलपुर निवासी दीपक कुमार राम और रामपुर (एकमा) निवासी देव कुमार राम के रूप में हुई है। तीनों एक ही बाइक से बैरिया की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। चांददियर और मांझी के बीच अचानक कुत्ता सामने आने पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हेलमेट नहीं पहनने से गंभीर चोट

हादसे के दौरान तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर चांददियर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

छपरा सदर अस्पताल रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका उपचार जारी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page