गोरखपुर
साइबर ठगी के शिकार परिवार को 66 हजार रुपये वापस दिलाए
साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, ऑनलाइन धोखाधड़ी की रकम का बड़ा हिस्सा खाते में लौटाया
गोरखपुर। ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में गोरखपुर पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दिलाई है। साइबर अपराधियों द्वारा ठगी गई राशि में से 66,254 रुपये आवेदक की पत्नी के बैंक खाते में वापस करा दिए गए हैं।
94,499 रुपये की हुई थी ऑनलाइन ठगी
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर आवेदक की पत्नी के खाते से 94,499 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई।
साइबर सेल ने दिखाई तत्परता
पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा थाना राजघाट प्रभारी के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने शिकायत मिलते ही संबंधित बैंक और एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई शुरू की। प्रयासों के परिणामस्वरूप ठगी गई राशि में से 66,254 रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दिए गए।
साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील
गोरखपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना राजघाट की साइबर सेल टीम की प्रमुख भूमिका रही।
