Connect with us

गोरखपुर

श्री मानसरोवर मंदिर में श्रावण मास में होगी शिव महापुराण कथा

Published

on

Loading...
Loading...

13 से 19 अगस्त तक चलेगा संगीतमय आयोजन, प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक होगा कथा वाचन

गोरखपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री मानसरोवर मंदिर, अंधियारीबाग में भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा आयोजन को लेकर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में होगा शुभारंभ

बैठक में जानकारी दी गई कि गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा का शुभारंभ 13 अगस्त 2026 (गुरुवार) को होगा। कथा का समापन 19 अगस्त 2026 (बुधवार) को किया जाएगा।

बालकदास जी महाराज करेंगे कथा का रसपान

आयोजन समिति के अनुसार, कथा व्यास बालकदास जी महाराज होंगे। वह प्रतिदिन अपने मुखारविंद से भगवान शिव की महिमा, शिव तत्व और धार्मिक प्रसंगों का वर्णन करेंगे। संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक श्री मानसरोवर मंदिर सभागार में किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

श्री मानसरोवर मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार कथा में पहुंचकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Advertisement

बैठक में मौजूद रहे आयोजन समिति के सदस्य

तैयारियों को लेकर हुई बैठक में कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास जी, कथावाचक बालकदास जी महाराज, द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, पार्षद पवन त्रिपाठी, विनय चतुर्वेदी, जवाहर लाल कसौधन, अरुण कुमार अग्रवाल (लाला बाबू), विनय गौतम सहित कथा आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page