Connect with us

गोरखपुर

कॉलेज से घर लौटी छात्रा अर्पिता साहनी की संदिग्ध मौत

Published

on

Loading...
Loading...

कमरे में अचेत मिली छात्रा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण

गोरखपुर। जिले के खजनी थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा अर्पिता साहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार अर्पिता रोज की तरह सोमवार को कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौटी थी। घर पहुंचने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

कमरे में अचेत मिली छात्रा

इसके बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अर्पिता अचेत अवस्था में पड़ी मिली। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मौके से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। छात्रा की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page