Connect with us

गोरखपुर

मानवाधिकार संरक्षण और संगठन विस्तार को लेकर आल इंडिया ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए दिशा-निर्देश

पीड़ितों को न्याय दिलाने और जन-जागरूकता बढ़ाने का लिया संकल्प

गोरखपुर। आल इंडिया ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को पुष्प वाटिका मैरेज हॉल, गोरखपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बी.एन. शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्ने लाल यादव मौजूद रहे।

बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और मानवाधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय गौरव का पर्व नहीं, बल्कि संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का अवसर भी है।

Advertisement

उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक मानवाधिकारों की जानकारी पहुंचाएं, पीड़ित एवं वंचित लोगों को न्याय दिलाने में सहयोग करें और संगठन को ग्राम स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत बनाएं।

15 अगस्त कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कार्यक्रम को अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए।

साथ ही संगठन की नई इकाइयों के गठन, सदस्यता अभियान को गति देने और जनसेवा कार्यों को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

मानवाधिकार शिकायतों पर हुआ मंथन

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त मानवाधिकार उल्लंघन से संबंधित शिकायतों पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन प्रत्येक शिकायत का विधिसम्मत परीक्षण कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

पदाधिकारियों ने लिया संकल्प

प्रदेश अध्यक्ष बी.एन. शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों के अनुरूप समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने की अपील की।

Advertisement

बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद खालिद खान, शिवेश चन्द्र चतुर्वेदी, इमरान खान, सतीश कुमार साहनी, धीरज चौहान, मोनू यादव, राजन कुमार, कुंवर चंद गुप्ता, दयानंद जायसवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का समापन राष्ट्रहित, मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय और संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page