गाजीपुर
पुलिस लाइन में आयोजित हुआ वामा वेलनेस कैंप, पुलिस परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुविधाएं
होम्योपैथी और एलोपैथिक चिकित्सा परामर्श के साथ निशुल्क दवा वितरण
महिलाओं, बच्चों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
गाजीपुर। वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस लाइन गाजीपुर में “वामा वेलनेस कैंप” का आयोजन किया गया। कैंप में होम्योपैथी चिकित्सा परामर्श, एलोपैथिक स्वास्थ्य जांच और निशुल्क दवा वितरण किया गया।

पुलिस परिवारों को मिला स्वास्थ्य लाभ
यह शिविर वामा सारथी अध्यक्षा जनपद गाजीपुर श्रीमती कल्याणी वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों ने परामर्श दिया और आवश्यक दवाओं का वितरण किया।

बदलते मौसम में बचाव के बताए उपाय
शिविर में चिकित्सकों ने बदलते मौसम में होने वाली सामान्य बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने, साफ-सफाई रखने और समय पर उपचार कराने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस परिवार कल्याण की दिशा में पहल
वामा सारथी की ओर से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा कल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ।
