Connect with us

गाजीपुर

स्कूल के सामने जलभराव से 350 बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

Published

on

Loading...
Loading...

कच्ची पटरी गड्ढे में तब्दील, पानी में गिरकर कक्षा पांच की छात्रा घायल; विभाग ने जल्द मरम्मत का दिया भरोसा

बारिश के पानी से बना गड्ढा

भांवरकोल। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय वीरपुर प्रथम के पूर्वी और पश्चिमी द्वार के सामने लोक निर्माण विभाग की सड़क की कच्ची पटरी गड्ढे में तब्दील हो गई है। बारिश का पानी इसी गड्ढे में जमा होने से विद्यालय में पढ़ने वाले करीब 350 बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बच्चे सड़क के किनारे से होकर विद्यालय आने-जाने को मजबूर हैं।

पानी भरे गड्ढे में गिरी छात्रा

प्रतिदिन की तरह शनिवार को छुट्टी के बाद बच्चे घर लौट रहे थे। इसी दौरान कक्षा पांच की छात्रा संध्या पानी भरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में उसके सिर में चोट लग गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश यादव और सहायक अध्यापक सुशील कुमार राय ने तत्काल उसे पानी से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर भेजा।

जल्द मरम्मत का मिला आश्वासन

मामले में लोक निर्माण विभाग के जेई राजेश यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित सड़क उनके विभाग के दूसरे क्षेत्र में आती है। उन्होंने संबंधित जेई से बात कर जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

Advertisement

हादसे का इंतजार या होगा समाधान?

विद्यालय के सामने जलभराव और गड्ढे के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ की मांग है कि पानी निकासी की व्यवस्था कर गड्ढे को जल्द भरवाया जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page