Connect with us

वाराणसी

ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास की छत्तीसगढ़ कार्यकारिणी गठित

Published

on

Loading...
Loading...

50 से अधिक पदाधिकारियों ने ली शपथ, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

सनातन संस्कृति, राष्ट्रसेवा और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान

रायपुर (छत्तीसगढ़)। ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास के तत्वावधान में रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश की मुख्य कार्यकारिणी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं दायित्व वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला और विभिन्न प्रकोष्ठों के 50 से अधिक पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

पदाधिकारियों ने ली निष्ठा और समर्पण की शपथ

परम पूज्य श्री श्री 1008 डॉ. सचिन्द्र नाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सनातन संस्कृति, राष्ट्रसेवा और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभी ने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करने की शपथ ग्रहण की।

अन्नपूर्णा जी बनीं प्रदेश अध्यक्ष

समारोह में श्रीमती अन्नपूर्णा जी ने प्रदेश अध्यक्ष, श्री लक्ष्मी नारायण लाहोटी जी ने प्रदेश सचिव और श्री मनोज पाण्डेय जी ने संगठन मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा श्रीमती अरुणा यादव, श्री लक्ष्य जी, श्रीमती सुषमा तिवारी, श्रीमती पल्लवी थवैत, श्री कृष्णा लाहोटी, श्री जे.एस. ठाकुर, श्रीमती दीपिका वैष्णव, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती रिया तिवारी, श्रीमती अजन्ता चौधरी, श्री छवि लाल सोनी, श्री राहुल पाण्डेय सहित कई पदाधिकारियों ने विभिन्न दायित्व संभाले।

Advertisement

सेवा और संस्कार को बताया संगठन का उद्देश्य

आशीर्वचन देते हुए डॉ. सचिन्द्र नाथ जी महाराज ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पद देना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार, राष्ट्र भावना और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित नेतृत्व तैयार करना है। उन्होंने पदाधिकारियों से समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प

समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, नगर और ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन भारत माता एवं सनातन धर्म की जयघोष तथा राष्ट्र की समृद्धि और विश्व कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page