वाराणसी
कांवड़ियों की सेवा के लिए शुरू हुआ निःशुल्क शिविर
रमईपुर में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और हिंदू युवा वाहिनी ने की मेडिकल, विश्राम व भोजन की व्यवस्था
पिंडरा (वाराणसी)। श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक इकाई पिंडरा की ओर से निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। रमईपुर (पिंडरा) स्थित बगीचे में आयोजित शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रभारी श्रवण मिश्रा ने किया।
शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए मेडिकल सुविधा, विश्राम स्थल, जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि शिविर पूरे एक माह तक लगातार संचालित किया जाएगा, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान राहत मिल सके।
सेवा भाव से जुटे कार्यकर्ता
शिविर के शुभारंभ अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी पिंडरा के निर्मल सिंह धिरू, शुभ नारायण सिंह (नीरज सिंह), वीरेंद्र मिश्रा, पंकज प्रजापति, राम कुमार पाल, संतोष मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, वैभव सिंह, प्रकाश पाल और अनुराग कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं कांवड़ यात्री मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रभारी श्रवण मिश्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति में सेवा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि समाजहित के कार्यों में बड़ी संख्या में युवा आगे आकर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इसी सेवा भावना के तहत त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और हिंदू युवा वाहिनी द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए यह शिविर लगाया गया है।
