गोरखपुर
चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद
शाहपुर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा, मुकदमे में बढ़ाई गईं अन्य धाराएं
गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में की गई।
चोरी का मोबाइल बरामद
पुलिस के अनुसार, थाना शाहपुर पर दर्ज मुकदमा संख्या 361/2026 से संबंधित आरोपी निक्कू चौहान पुत्र माधव चौहान, निवासी चक्सा हुसैन, पचपेड़वा, पार्वतीपुरम, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद होने का दावा किया गया है।
29 जुलाई को हुई थी मोबाइल चोरी
पुलिस के मुताबिक 29 जुलाई 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने वादी की पुत्री का मोबाइल चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
मुकदमे में बढ़ाई गईं अन्य धाराएं
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304, 3(5) एवं 317(2) की भी बढ़ोतरी की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
