गोरखपुर
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को गुलरिहा पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला अपराधों पर कार्रवाई के तहत आरोपी पुलिस हिरासत में, विधिक कार्रवाई जारी
गोरखपुर। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलरिहा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में की गई।
आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस के अनुसार, थाना गुलरिहा पर दर्ज मुकदमा संख्या 630/2026 से संबंधित आरोपी विनय पुत्र कमलेश, निवासी ग्राम जंगल एकला नंबर-2, हतवा टोला, थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 351(3) एवं 352 के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले की विवेचना जारी है।
