Connect with us

बड़ी खबरें

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं, जिसके बाद पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
तरुण गाबा 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कानून-व्यवस्था की कमान सौंपी गई है।

शासन के आदेश के अनुसार, लखनऊ के निवर्तमान पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र के. सेंगर को पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) बनाया गया है। साथ ही उन्हें सुरक्षा प्रभार का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई अन्य डीजी, एडीजी, आईजी और पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों की भी नई तैनाती की गई है।

Loading...

तबादला सूची के प्रमुख बदलावों में पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त, राम कुमार को एडीजी गोरखपुर जोन और नवीन अरोरा को एडीजी वाराणसी जोन की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद विभिन्न जिलों और जोनों में पुलिस प्रशासन की नई कार्यशैली देखने को मिलेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page