Connect with us

गाजीपुर

बलवा और हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में

Published

on

Loading...
Loading...

भुड़कुड़ा पुलिस ने राघोपुर के तीन आरोपियों पर की कार्रवाई, न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू

पुलिस अभियान के तहत बनकटा अंबेडकर प्रतिमा के पास से हुई गिरफ्तारी

भुड़कुड़ा (गाजीपुर)। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने बलवा और हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बनकटा से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए थाना भुड़कुड़ा में दर्ज मुकदमा संख्या 174/2026 से संबंधित वांछित आरोपियों को ग्राम बनकटा स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास से रविवार को गिरफ्तार किया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपुल (18) पुत्र बबलू निवासी राघोपुर तथा सौरभ कुमार (19) पुत्र डब्लू राम निवासी राघोपुर, थाना भुड़कुड़ा के रूप में हुई है। इसके अलावा मामले में 17 वर्षीय एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

Advertisement

इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 191(2), 115(2), 352, 351(3), 109(1) और 117(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page