Connect with us

गाजीपुर

ट्रेलर की टक्कर से मुर्गा लदा पिकअप क्षतिग्रस्त, दर्जनों मुर्गों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

सेमरा चक फैज गांव के पास हादसा, चालक और खलासी घायल, कुछ देर बाधित रहा यातायात

वाराणसी से सिवान जा रहा था पिकअप, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर हाईवे पर यातायात कराया बहाल

नंदगंज (गाजीपुर)। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र के सेमरा चक फैज गांव के पास सोमवार तड़के एक ट्रेलर की टक्कर से मुर्गा लदा पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप चालक और खलासी घायल हो गए, जबकि वाहन में लदे दर्जनों मुर्गों की मौत हो गई और सैकड़ों मुर्गे सड़क पर बिखर गए।

पीछे से ट्रेलर ने मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन वाराणसी से बिहार के सिवान जिले के लिए मुर्गे लेकर जा रहा था। भोर में सेमरा चक फैज गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रेलर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण पिकअप का पिछला हिस्सा और ढाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गया।

चालक और खलासी घायल

हादसे में पिकअप चालक सोनू तथा खलासी दीपक कुमार घायल हो गए। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। दुर्घटना में वाहन में लदे कई मुर्गे सड़क पर बिखर गए, जिनमें दर्जनों की कुचलने से मौत हो गई।

Advertisement

कुछ देर प्रभावित रहा यातायात

दुर्घटना के चलते फोरलेन हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

पुलिस कर रही विधिक कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page