वाराणसी
भाजपा महानगर कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण
प्रधानमंत्री के संदेशों पर हुई चर्चा, कारगिल विजय दिवस, आत्मनिर्भर भारत और जल संरक्षण जैसे विषय रहे प्रमुख
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि बोले- ‘मन की बात’ सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री के संदेशों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों और प्रेरक प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, जल संरक्षण, भारतीय संस्कृति और युवा शक्ति जैसे विषयों पर विचार रखे।
कारगिल के वीरों को किया नमन
उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ‘वन राइड, वन नेशन, वन सैल्यूट’ अभियान के तहत दिल्ली से कारगिल वॉर मेमोरियल तक निकाली जा रही शौर्य बाइक यात्रा की सराहना की।
आत्मनिर्भर भारत और उपलब्धियों का किया उल्लेख
प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना में शामिल आईएनएस महेंद्रगिरि, डीआरडीओ द्वारा पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट के सफल परीक्षण, रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता तथा इंडोनेशिया के साथ हुए रक्षा समझौतों का उल्लेख किया। साथ ही ‘कैच द रेन’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और खादी व हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की अपील का भी जिक्र किया।
खेल, विज्ञान और नवाचार की सराहना
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा खिलाड़ियों और वैज्ञानिक उपलब्धियों का उल्लेख भी साझा किया गया। इसमें पी.वी. सिंधु की उपलब्धि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन, ‘विक्रम-1’ के सफल प्रक्षेपण, अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय छात्रों की सफलता तथा स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की सराहना का उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम में रहे मौजूद
कार्यक्रम में नवीन कपूर, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, मधुप सिंह, प्रमील पांडेय, अखिलेंद्र सिंह ‘सनी’, प्रमोद यादव ‘मुन्ना’, अजय गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, अनिल उपाध्याय, हीरा यादव, योगेश वर्मा, सुधीर सिंह, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह पटेल, विनय सिंह, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, कुशाग्र श्रीवास्तव, विनोद भारद्वाज, अशोक मिश्रा, शशांक अग्रवाल, समीर माथुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
