Connect with us

वाराणसी

स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर लोजपा (रामविलास) की प्रबुद्ध चौपाल

Published

on

Loading...
Loading...

संगठन मजबूत करने पर जोर

जमुई सांसद अरुण भारती बोले- प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से ऐतिहासिक जीत का लक्ष्य, सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा

वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शुक्रवार को कमिश्नरेट सभागार, कचहरी में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी खंड के एमएलसी चुनाव को लेकर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन (प्रबुद्ध चौपाल) का आयोजन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी एवं प्रभारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ‘पिंटू’ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद अरुण भारती मौजूद रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरुण भारती ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकार और विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी का संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

स्नातक एमएलसी प्रत्याशी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ‘पिंटू’ ने कहा कि अधिवक्ताओं, शिक्षकों, स्नातकों और युवाओं की समस्याओं को विधान परिषद में प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्नातक मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में मतदान करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Advertisement

सम्मेलन में वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं के रोजगार और संगठन विस्तार पर जोर दिया। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी स्नातक मतदाताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र मुन्ना, आशीष सिंह, डॉ. नन्द जी, आशुतोष गहरवार, अभिनव श्रीवास्तव, धनंजय दुबे, कमल तिवारी, अवनीश तिवारी सहित अधिवक्ता, शिक्षक, बुद्धिजीवी एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page