गाजीपुर
नोनहरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मारपीट व अन्य धाराओं के मुकदमे में चल रहा था फरार, थाना गेट के पास से दबोचा गया
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस ने मारपीट और अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को थाना गेट के पास चेकिंग के दौरान दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना नोनहरा में दर्ज मु0अ0सं0 198/2026 में धारा 69, 191(2), 115(2) एवं 352 बीएनएस के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त चंदन पुत्र जीउत राम, निवासी ग्राम मुंडेरा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार को थाना नोनहरा गेट पर वाहन चेकिंग के दौरान की। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गाजीपुर पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
