Connect with us

गाजीपुर

श्रावण मास की तैयारियों का बलुआ घाट पर निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जमानियां (गाजीपुर)। श्रावण मास में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए गुरुवार को उपजिलाधिकारी निधि और क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी ने बलुआ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद जमानियां के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार को निर्देश दिए कि घाट परिसर में नियमित साफ-सफाई कराई जाए तथा श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page