गाजीपुर
दूरदर्शन पर सूबेदार स्नेही की प्रस्तुति से जिले में खुशी की लहर
गीत और कवि सम्मेलन में शानदार प्रस्तुति देकर जीता लोगों का दिल, लोगों ने दी शुभकामनाएं
सादात (गाजीपुर)। क्षेत्र के कटया निवासी प्रसिद्ध गीतकार एवं कवि सूबेदार स्नेही की दूरदर्शन पर प्रस्तुति से जिलेभर में खुशी का माहौल है। 22 जुलाई 2026 को दूरदर्शन पर उनके गीत का प्रसारण हुआ, जबकि 23 जुलाई 2026 को आयोजित “कवि सम्मेलन” में उन्होंने अपनी काव्य प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सूबेदार स्नेही की शानदार प्रस्तुति की चर्चा अब गांव-गांव और गली-गली में हो रही है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी प्रतिभा के माध्यम से जिले का नाम रोशन किया है।
बिजहरी गांव निवासी राजन तिवारी ने कहा कि सूबेदार स्नेही ने अपनी कला और साहित्यिक प्रतिभा से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वहीं बूढ़नपुर के डॉ. अवधेश, कटया के कन्हैया मास्टर, रमेश सिंह यादव प्रधान, बहरियाबाद के श्याम नारायण, बड़ा गांव के रमेश मास्टर, डॉ. सीपी राम, सादात के इंजी. सभाजीत यादव, डॉ. कमलेश, डॉ. विंध्याचल, बृहस्पति पासवान (बाबा प्रेस), राजापुर के मुंद्रिका मास्टर, तालगांव के निरहू जी, डॉ. नंदलाल भारती, भुड़कुड़ा के आलोक रंजन सहित अनेक लोगों ने उनके गीतों और कविताओं की सराहना की।
लोगों ने सूबेदार स्नेही के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी अपनी रचनाओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को प्रेरित करते रहें।
