Connect with us

वाराणसी

लाइनमैनों को दिया गया सुरक्षा प्रशिक्षण, शून्य दुर्घटना का लक्ष्य

Published

on

Loading...
Loading...

अमरा विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित हुआ विशेष सत्र, सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग की दी गई जानकारी

अधिकारियों ने कहा- सावधानी और सतर्कता से ही सुरक्षित विद्युत सेवा संभव

रोहनिया (वाराणसी)। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बुधवार को अमरा विद्युत उपकेंद्र 33/11 केवी पर लाइनमैनों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्युत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोकना और कर्मचारियों की कार्य दक्षता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता बरईपुर इंजीनियर अभिषेक कुमार और उपखंड अधिकारी राजेश कुमार यादव ने कुशल एवं अकुशल लाइनमैनों को विद्युत कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सुरक्षा उपकरणों के उपयोग पर दिया जोर

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को डिस्चार्ज रॉड, सुरक्षा बेल्ट, हेलमेट, दस्ताने सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विद्युत कार्य करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना सबसे महत्वपूर्ण है।

Advertisement

उन्होंने लाइनमैनों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ फील्ड में काम करते समय सतर्कता बरतने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को लेकर विभाग गंभीर

अधिकारियों ने कहा कि विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। सभी तकनीकी कर्मचारी पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने और कार्यस्थल पर बेहतर सुरक्षा वातावरण तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page