वाराणसी
जलालीपुरा वार्ड में क्षतिग्रस्त गली का निर्माण कार्य शुरू
स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत
अमरपुर बटलोहिया से संदल शाह बाबा मस्जिद तक सड़क निर्माण, पूर्व पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने नगर निगम का जताया आभार
वाराणसी। जलालीपुरा वार्ड के अंतर्गत मोहल्ला अमरपुर बटलोहिया में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी गली के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। यह गली अबरार पटिया वाले, अनार पान वाले और खान साहब के मकान से होते हुए संदल शाह बाबा मस्जिद तक जाती है। सड़क खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बाद नगर निगम वाराणसी द्वारा गली के निर्माण का कार्य शुरू कराया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद पति हाजी ओकास अंसारी, जो अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा वाराणसी शहर उत्तरी विधानसभा से जुड़े हैं, ने कहा कि जनता की समस्या को देखते हुए नगर निगम से लगातार प्रयास किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सड़क निर्माण कार्य शुरू हो सका। उन्होंने इस कार्य के लिए नगर निगम वाराणसी का आभार व्यक्त किया।
