Connect with us

गोरखपुर

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास एंबुलेंस माफिया पर पुलिस का शिकंजा

Published

on

Loading...
Loading...

18 एंबुलेंस सीज, पांच चालक हिरासत में; दस्तावेजों और गतिविधियों की जांच जारी

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आसपास सक्रिय कथित एंबुलेंस माफिया के खिलाफ शनिवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 संदिग्ध एंबुलेंस सीज कर दीं। साथ ही पांच चालकों को हिरासत में लेकर गुलरिहा थाने में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ एंबुलेंस चालक मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराते हैं और इसके बदले कमीशन लेते हैं। शिकायतों के आधार पर एसपी सिटी निमिष पाटील, सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और गुलरिहा पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया।

कार्रवाई शुरू होते ही मचा हड़कंप

पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही कई एंबुलेंस चालक मौके से भागने लगे, हालांकि पुलिस ने पीछा कर कुछ चालकों को पकड़ लिया। जांच के दौरान मेडिकल कॉलेज के आसपास सड़क किनारे खड़ी कई एंबुलेंस संदिग्ध मिलीं, जिन्हें कब्जे में लेकर थाने लाया गया।

दस्तावेजों में मिलीं अनियमितताएं

प्रारंभिक जांच में कई एंबुलेंस के वैध पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। कुछ वाहन किसी अस्पताल से संबद्ध भी नहीं पाए गए। पुलिस सभी वाहनों के दस्तावेजों और संचालन की वैधता की जांच कर रही है।

Advertisement

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि 18 एंबुलेंस सीज कर दी गई हैं और हिरासत में लिए गए चालकों से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page