Connect with us

वाराणसी

रुद्राक्ष में 16 जुलाई को चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधानों का महासम्मेलन

Published

on

Loading...
Loading...

पंचायतों के सशक्तीकरण, सुशासन और ग्रामीण विकास पर होगा मंथन

वाराणसी। ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 16 जुलाई को रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में भव्य पंच सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के करीब 500 ग्राम प्रधान हिस्सा लेकर पंचायतों की भूमिका, सुशासन और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के 350, बिहार के 75, झारखंड के 50 और उत्तराखंड के 25 ग्राम प्रधान भाग लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान VB-GRAM G Act, 2025 के प्रावधानों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी जाएगी। साथ ही ग्राम पंचायतों की संस्थागत क्षमता बढ़ाने, विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभिन्न सरकारी योजनाओं के बेहतर समन्वय, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जमीनी स्तर पर सुशासन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा।

Advertisement

सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों को नई व्यवस्थाओं, विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन तथा ग्रामीण विकास को गति देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page