Connect with us

गाजीपुर

आदर्श नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल, कूड़ा उठाने के लिए ठेला तक नहीं

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया के वार्ड-17 में रस्सी से ड्रम खींचने को मजबूर सफाई कर्मचारी, संसाधनों के अभाव में प्रभावित हो रही व्यवस्था

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से ठेले और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की उठाई मांग

जमानिया (गाजीपुर)। आदर्श नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल रेलवे स्टेशन स्थित वार्ड नंबर-17 में खुलती नजर आ रही है। यहां सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठाने के लिए ठेला तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। मजबूरी में कर्मचारी कूड़े से भरे ड्रम और कंटेनरों को रस्सी के सहारे खींचकर ले जाने को विवश हैं, जिससे उनका श्रम बढ़ने के साथ सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। कर्मचारियों को बुनियादी संसाधनों के अभाव में प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है।

Advertisement

लोगों का कहना है कि जब सफाई कर्मचारियों के पास कूड़ा ढोने के लिए ठेला जैसी मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, तो शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों को तत्काल ठेले सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि सफाई कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके और कर्मचारियों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page