Connect with us

गाजीपुर

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर दो मृत गायों के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल पुलिस ने बोलेरो पिकअप पकड़ी, गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज

चेकिंग अभियान के दौरान मिली सफलता, दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी

गाजीपुर (भांवरकोल)। गोवध एवं पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर एक बोलेरो पिकअप से दो मृत गायें बरामद कीं। मौके से दो कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बसनिया मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान महिंद्रा बोलेरो पिकअप (UP50 DT 4697) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो मृत गायें बरामद हुईं।

पुलिस ने मौके से राजेश कुमार (36) निवासी अलीपुर मदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर तथा गोलू यादव (19) निवासी बसारतपुर, थाना कोपागंज, जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

इस संबंध में थाना भांवरकोल में मु.अ.सं. 155/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, कांस्टेबल राहुल यादव, गौरव राय तथा चालक कांस्टेबल दुर्गेश खरवार शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page