Connect with us

गाजीपुर

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय में लगाए गए 85 पौधे

Published

on

Loading...
Loading...

कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

अमरूद, सागौन, शीशम, नीम समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का हुआ रोपण

भीमापार (गाजीपुर)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संचालित बृहद वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने मिलकर 85 पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान अमरूद, सागौन, शीशम, ढिठोरी, शहतूत और नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। विद्यालय परिसर में पौधारोपण के साथ ही पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक अध्यापिका पूजा मिश्रा ने कहा कि वृक्षारोपण को प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर और आसपास के लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

शिक्षक सतिराम राम ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण में कमी और जलवायु संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन को सुखी, समृद्ध और संतुलित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर सोनू कुमार खरवार, अनिता यादव, रुखसाना, ऋचा मद्धेशिया, गीता सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page