Connect with us

वाराणसी

ब्रह्माकुमारीज़ सारनाथ में ‘एक पेड़, माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधों का वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

करीब 200 लोगों को बांटे गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया गया संकल्प

पीपल, नीम, बरगद, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण, जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

सारनाथ (वाराणसी)। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज़ क्षेत्रीय मुख्यालय, सारनाथ में ‘एक पेड़, माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम वाराणसी द्वारा उपलब्ध कराए गए पौधों का वितरण प्रदेश के स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री तथा शहर उत्तरी के विधायक रविंद्र जायसवाल के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की क्षेत्रीय प्रभारी ब्र.कु. परनिता दीदी एवं प्रबंधक ब्र.कु. दीपेंद्र ने लगभग 200 लोगों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए।

कार्यक्रम में संस्था की क्षेत्रीय उप-प्रभारी ब्र.कु. गीता, सह-प्रभारी ब्र.कु. रंजना, शाखा प्रभारी ब्र.कु. राधिका, मोटिवेशनल ट्रेनर ब्र.कु. तापोशी तथा स्थानीय पार्षद अभय पाण्डेय ने भी सहभागिता की। अतिथियों ने उपस्थित लोगों को पीपल, नीम, आम, पाकड़ और बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वक्ताओं ने कहा कि “माँ जीवन की जननी हैं और पौधे जीवन के आधार।” यदि पौधों का संरक्षण नहीं किया गया तो पृथ्वी पर जीवन संकट में पड़ सकता है। उन्होंने सभी से अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Advertisement

ब्र.कु. विपिन भाई के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्र.कु. पंकज, ब्र.कु. अमिता दीदी, ब्र.कु. रणधीर, गंगाधर, संदीप, मनीषा, प्रियंका, परी, पूजा, डॉ. दीपिका, रमेश सिंह, राजू, हेमलता, अशोक पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page