Connect with us

वाराणसी

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गोविंदपुरी में हुआ पौधारोपण

Published

on

Loading...
Loading...

योगाभ्यास एवं ध्यान केंद्र में पौधारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरित अभियान को जन-आंदोलन बनाने का किया आह्वान

वाराणसी। पौधारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित योगाभ्यास एवं ध्यान केंद्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उत्साहपूर्वक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

योगाभ्यास एवं ध्यान केंद्र की निदेशिका रीति श्रीवास्तव ने अभियान की महत्ता बताते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रेरक अभियान है। उन्होंने सभी लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरुणा सेवा समिति की चेयरमैन श्रीमती जमुना शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वहीं वेस इंडिया के निदेशक डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।

Advertisement

इस अवसर पर प्रो. शरद श्रीवास्तव, निवर्तमान सभासद दिनेश यादव, रिचा सिंह, राजश्री सेंगर, वैशाली गेठे, रंजना गेठे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page