Connect with us

वाराणसी

शादी के बाद भी विवाहिता को अश्लील संदेश भेजने का आरोप, तीन पर मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

व्हाट्सएप पर धमकी और अभद्र भाषा का मामला, जांच में जुटी सिंधोरा पुलिस

शिकायत के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार, तलाश जारी

पिंडरा। सिंधोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा युवती को कथित रूप से लगातार परेशान करने और व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी की शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल में रहती है। आरोप है कि खौदा गांव निवासी मोनू, सोनू और सहजाद द्वारा लगातार मोबाइल पर अभद्र संदेश भेजे जा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने मां-बहन की गालियां देते हुए कई आपत्तिजनक संदेश भेजे। कुछ संदेश बाद में डिलीट हो गए, लेकिन लगातार हो रही हरकतों से विवाहिता और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद भी आरोपियों की गतिविधियां नहीं रुकीं, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

तहरीर मिलने के बाद सिंधोरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शिकायत के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page