Connect with us

वाराणसी

पौधरोपण और वाटर कूलर लोकार्पण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

भारत विकास परिषद आस्था एवं अमृत मिलन योग ग्रुप की पहल, डॉ. महेंद्र राय बोले—शुद्ध ऑक्सीजन के लिए हर व्यक्ति लगाए पेड़-पौधे

वाराणसी। चांदमारी स्थित अमृत मिलन हॉस्पिटल परिसर में भारत विकास परिषद आस्था एवं अमृत मिलन योग ग्रुप परिवार के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में मरीजों एवं तीमारदारों की सुविधा के लिए लगाए गए वाटर कूलर का भी लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद के संरक्षक डॉ. महेंद्र राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। शुद्ध ऑक्सीजन और स्वच्छ वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और प्रकृति को सुंदर एवं सुरक्षित बनाए रखने में समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में अमरूद, गुड़हल, बेला, परिजात और चमेली सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने इन पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कवि बुद्धदेव तिवारी एवं संजय सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने प्रकृति संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया।

Advertisement

मरीजों की सुविधा के लिए स्थापित वाटर कूलर का उद्घाटन सुषमा कुमारी एवं सुप्रिया कुमारी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र राय ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव विनोद कुमार सिंह, पर्यावरण संयोजक शशि कुमार उपाध्याय, प्रमोद सिंह, दयाशंकर राय, रजनीश शर्मा, वरिष्ठ कवि बुद्धदेव तिवारी, शायर डॉ. लियाकत अली जलज, राजेश सिंह, पूर्व सैनिक स्वतंत्र राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page