Connect with us

वाराणसी

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

बड़ागांव के सातोमहुआ में देर रात हादसा, टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातोमहुआ स्थित एक निजी अस्पताल के समीप शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विवेक जायसवाल (35) निवासी कुआर बाजार, थाना फूलपुर के रूप में हुई है। वह बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धन्वंतरि हॉस्पिटल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि क्षतिग्रस्त बाइक सड़क किनारे पड़ी मिली।

सूचना मिलते ही हरहुआ पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक के.के. वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल हरहुआ पीएसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page