वाराणसी
प्रमोद सिंह बने राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव
केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ में सहायक कुलसचिव के पद पर दे रहे थे सेवाएं
चयन पर परिजनों और सहयोगियों में खुशी, नई जिम्मेदारी के लिए मिली शुभकामनाएं
वाराणसी। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान (सीआईएचटीएस), सारनाथ के सहायक कुलसचिव प्रमोद सिंह का चयन राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू), अमेठी में उप कुलसचिव के पद पर हुआ है। उनके चयन की सूचना मिलते ही परिजनों, सहयोगियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
वाराणसी के लक्सा निवासी प्रमोद सिंह वर्ष 2019 से केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में सहायक कुलसचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने संस्थान के प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपनी कार्यकुशलता, प्रशासनिक दक्षता तथा कर्तव्यनिष्ठा से अलग पहचान बनाई।
उप कुलसचिव पद पर चयन के बाद उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि यह नियुक्ति उच्च शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में प्रमोद सिंह के अनुभव, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है।
