Connect with us

गाजीपुर

मतदेय स्थलों की प्रारूप सूची जारी, 11 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

Published

on

Loading...
Loading...

जिला निर्वाचन कार्यालय और वीआरसी केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी सूची, आयोग के निर्देश पर होगा निस्तारण

आपत्तियों के निस्तारण के बाद राजनीतिक दलों से विमर्श कर जारी होगी अंतिम सूची

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन एवं संभावित पुनर्गठन (सम्भाजन) के बाद जनपद के सभी मतदेय स्थलों की प्रारूप (आलेख्य) सूची शनिवार को प्रकाशित कर दी गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह सूची आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।

जारी सूचना के अनुसार प्रारूप सूची 4 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उप जिलाधिकारी) कार्यालयों में स्थापित मतदाता पंजीकरण केंद्र (वीआरसी) पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।

यदि किसी व्यक्ति या संस्था को सूची पर कोई आपत्ति अथवा सुझाव देना है, तो वह निर्धारित अवधि के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय या संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।

Advertisement

जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद स्वीकृत संशोधनों को शामिल करते हुए राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श किया जाएगा और तत्पश्चात मतदेय स्थलों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page