Connect with us

गाजीपुर

बिजली के खंभे में उतरा करंट, उपभोक्ता की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Published

on

Loading...
Loading...

नारी पचदेवरा गांव में खंभे की छरकी में दौड़ा करंट, दो कुत्तों को लगा झटका

नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज विद्युत उपकेंद्र के बाघी फीडर से जुड़े नारी पचदेवरा गांव में शनिवार सुबह बिजली के खंभे की छरकी में अचानक करंट उतर आने से बड़ा हादसा टल गया। समय रहते एक जागरूक उपभोक्ता द्वारा सूचना दिए जाने पर विद्युत विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर खराबी दूर कर दी।

कुत्तों को लगा करंट, तत्काल दी गई सूचना

गांव निवासी मोती यादव ने बताया कि उनके घर के पास गली में स्थित बिजली के खंभे की छरकी के पास एक कुत्ता पहुंचा तो उसे करंट का झटका लगा और वह दूर जा गिरा। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो जमीन के निकट लगा तार लाल दिखाई दे रहा था। इसी दौरान दूसरा कुत्ता भी वहां पहुंचा और उसे भी करंट का झटका लगा। इसके बाद उन्होंने तत्काल नंदगंज पावर हाउस को सूचना दी।

बिजली विभाग ने तुरंत बंद कराई सप्लाई

सूचना मिलते ही संबंधित फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने खराबी दूर कर खंभे को सुरक्षित किया। समय रहते कार्रवाई होने से कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार जिस गली में खंभा लगा है, वहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है तथा पास में स्कूल होने के कारण बच्चे भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं।

बरसात में बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें : जेई

नंदगंज विद्युत उपकेंद्र के वरिष्ठ अवर अभियंता राघवेन्द्र सिंह ने लोगों से बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिजली के खंभों और उनमें लगी छरकी के पास न जाएं तथा पशुओं को भी दूर रखें। यदि कहीं करंट उतरने की आशंका हो तो तत्काल पावर हाउस को सूचना दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page