Connect with us

गोरखपुर

मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत गोरखपुर में 120 करोड़ की पांच परियोजनाओं का प्रस्ताव

Published

on

Loading...
Loading...

जाम से राहत के लिए बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी होगा विकसित

गोरखपुर। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (सीएमवीएनवाई) के तहत गोरखपुर नगर निगम ने शहर को जाममुक्त बनाने और शहरी सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप देने के लिए 120 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सभी परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

पार्किंग और यातायात प्रबंधन पर रहेगा फोकस

नगर निगम ने इस बार शहर में बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग संकट को प्राथमिकता देते हुए दो प्रमुख परियोजनाओं को प्रस्तावित किया है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण परियोजना लालडिग्गी पार्क के पास करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण है।

सैकड़ों वाहनों की होगी पार्किंग

प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग में एक ही परिसर में सैकड़ों वाहनों के खड़े होने की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग और यातायात जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।

इसके साथ विकसित होने वाला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ नगर निगम के राजस्व में भी वृद्धि करेगा।

Advertisement

उच्चस्तरीय समिति ने दी संस्तुति

नगर निगम के अनुसार प्रस्तावित मास्टर प्लान को शीर्ष अधिकारियों की समिति ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। समिति में महापौर (अध्यक्ष), जिलाधिकारी (सचिव), नगर आयुक्त, गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष तथा लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता शामिल रहे, जिन्होंने परियोजनाओं को अंतिम संस्तुति प्रदान की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page