Connect with us

गोरखपुर

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद बने आईपीएस

Published

on

Loading...
Loading...

डीजीपी राजीव कृष्ण ने पिपिंग सेरेमनी में लगाया आईपीएस रैंक, 1999 बैच के पीपीएस अधिकारी हुए पदोन्नत

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, गोमती नगर विस्तार में शुक्रवार को आयोजित पिपिंग सेरेमनी में प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत अधिकारियों को नई रैंक प्रदान की गई। इस दौरान पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने 1999 बैच के अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को आईपीएस रैंक लगाकर सम्मानित किया।

वर्तमान में गोरखपुर के एसपी नार्थ हैं तैनात

ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद वर्तमान में गोरखपुर में एसपी नार्थ (अपर पुलिस अधीक्षक) के पद पर तैनात हैं। उन्होंने नवंबर 2025 में इस पद का कार्यभार संभाला था। इसके बाद से वे कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

कई जिलों में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

अपने सेवा काल में ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद गोरखपुर के अलावा गाजीपुर और इटावा समेत कई जनपदों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। इन जिलों में उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

जनसुनवाई और त्वरित कार्रवाई के लिए पहचान

ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को एक सक्रिय और फील्ड-ओरिएंटेड अधिकारी माना जाता है। उनकी कार्यशैली में सख्ती के साथ जनसुनवाई और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को विशेष प्राथमिकता दी जाती रही है, जिससे आमजन का पुलिस पर भरोसा मजबूत हुआ है।

Advertisement

डीजीपी ने दिलाई जिम्मेदारियों की याद

पिपिंग सेरेमनी के दौरान डीजीपी राजीव कृष्ण ने पदोन्नत अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा अत्यंत जिम्मेदारी का कार्य है और प्रत्येक अधिकारी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया।

वरिष्ठ अधिकारियों से लिया मार्गदर्शन

समारोह के बाद पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page