Connect with us

गोरखपुर

संचारी रोगों की रोकथाम को गोरखपुर नगर निगम का विशेष अभियान शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

फॉगिंग, एंटी लारवा छिड़काव और नालों की सफाई में लापरवाही पर सख्ती, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

मलिन बस्तियों व जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस, नियमित मॉनिटरिंग होगी

गोरखपुर। बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त अजय जैन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सफाई व्यवस्था, फॉगिंग और एंटी लारवा छिड़काव सहित सभी कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि वार्डों की छोटी नालियों की सफाई सुपरवाइजर की निगरानी में कराई जाए, जबकि बड़ी नालियों की सफाई छोटी पोकलेन मशीनों से कराई जाएगी। शहर के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में ट्रैफिक और कारोबार प्रभावित न हो, इसके लिए नालों की सफाई रात के समय कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को रोस्टर के अनुसार प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से एंटी लारवा छिड़काव, ब्लीचिंग, मेलाथियान स्प्रे और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी वार्ड में अभियान बाधित नहीं होना चाहिए और इसकी लगातार निगरानी की जाएगी।

Advertisement

नगर निगम की ओर से प्रतिदिन चार मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त ने माइक्रो प्लान तैयार कर अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा खाली पड़े प्लॉट, पार्क, जलभराव वाले स्थानों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित सफाई एवं एंटी लारवा छिड़काव सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page