वाराणसी
आज से शुरू होगा यूपी आम महोत्सव-2026, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन
800 से अधिक किस्मों के आम होंगे प्रदर्शित, बागवानों को मिलेगा खरीदारों और निर्यातकों से जुड़ने का अवसर
तीन दिवसीय महोत्सव में प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं और आधुनिक बागवानी तकनीकों की भी होगी जानकारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026’ का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव में प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों की 800 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए जाएंगे।
महोत्सव का उद्देश्य आम उत्पादकों और बागवानों को निर्यातकों, व्यापारियों तथा संभावित खरीदारों से सीधे जोड़ना है, जिससे आम के विपणन और निर्यात को बढ़ावा मिल सके।
आयोजन के दौरान बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिताएं, विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां तथा आधुनिक बागवानी तकनीकों पर विशेषज्ञों द्वारा कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से किसानों और बागवानों को उन्नत खेती, उत्पादन बढ़ाने और बाजार से जुड़ी नई जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
