बलिया
बनरबगिया मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पांच युवक घायल\
प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी
कैथवली गांव के रहने वाले हैं सभी घायल, हादसे से मचा हड़कंप
बलिया। बेरुआरबारी क्षेत्र के बनरबगिया मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पांच युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान कैथवली गांव निवासी अंकित राजभर (15), पवन राजभर (14), पवन कुमार (19), अंकित पासवान (15) और आकाश राजभर (18) के रूप में हुई है। सभी घायल एक ही गांव के निवासी बताए गए हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
