वाराणसी
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने जताया विरोध
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के हमीरपुर-महोबा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए वक्ताओं ने इसे संवैधानिक मर्यादा के विपरीत बताया।
महिला मोर्चा की निर्मला सिंह पटेल और कुसुम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधि ने संवैधानिक गरिमा को दरकिनार करते हुए जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया है, उससे नारी शक्ति और देश की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई इस तरह की टिप्पणी न केवल अमर्यादित है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग भी उठाई।
