Connect with us

गोरखपुर

राहगीर से 77 हजार की लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। कैम्पियरगंज थाना पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 13 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना कैम्पियरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 211/2026 में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रविन्द्र निषाद, मुन्ना लाल मौर्य और गिरजेश यादव को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को वादी मेहदावल से पीपीगंज मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी बाइक रोककर मारपीट की और जेब में रखे 77 हजार रुपये नगद तथा मोबाइल फोन छीन लिया था। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कैम्पियरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रविन्द्र निषाद पुत्र ब्रहम्देव निषाद निवासी नरकटहा थाना पनियरा जनपद महराजगंज, मुन्ना लाल मौर्य पुत्र राम बुझरात निवासी साढ़े टोला भड़ारे थाना मेंहदावल जनपद संतकबीर नगर तथा गिरजेश यादव पुत्र सत्यदेव यादव निवासी ग्राम नौधरी थाना मेंहदावल जनपद संतकबीर नगर शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 304(2) भा0न्या0सं0 को हटाते हुए धारा 310(2), 3(5), 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page