Connect with us

गोरखपुर

एम.के. कराटे एकेडमी : तीस प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। इंटरनेशनल शोतोकान कराटे डू क्योंकाई के तत्वावधान में एम. के. कराटे एकेडमी गोला बाजार द्वारा उपनगर के खेल मैदान में तृतीय कराटे कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 30 प्रतिभागियों को येलो, ऑरेंज, ग्रीन, ब्लू, परपल, ब्राउन बेल्ट से सम्मानित किया गया।

यह परीक्षा अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन ब्लैक बेल्ट 5वीं डान डिग्री शिहान पन्नेलाल यादव तथा ब्लैक बेल्ट 2वीं डान शंभू नाथ, संतोष कुमार, मनोज कुमार और ज्वाला प्रसाद द्वारा लिया गया।

Loading...

जिसमें सक्षम पांडे, आदित्य पांडे, यशवंत कुमार, मृत्युंजय जायसवाल, विराट दुबे, आराध्या जायसवाल, आर्याशं डजनाथन येलो बेल्ट, मारुति नंदन वर्मा, कृष्ण वर्मा, अनुराग गुप्ता, युवान राय, कात्यायनी विश्वकर्मा, आयुषी मिश्रा, सृष्टि गौतम, दृष्टि गौतम, माधवी मोदनवाल, मयंक यादव, संतोष, रामप्रकाश, आशीष कुमार, अदनान कुरैशी, आन्वी द्विवेदी, रेहान खान, अनुराग गुप्ता, आयुषी मिश्रा, ऑरेंज बेल्ट, दीपिका भारती, ग्रीन बेल्ट और दिव्यांश जायसवाल, आरो यादव, शौर्य साहनी, अक्षिता यादव, पवन कुमार, ब्लू बेल्ट तथा आदर्श कुमार, हरिओम कुमार, पवन कुमार यादव ब्राउन बेल्ट इत्यादि खिलाड़ी बेल्ट प्राप्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोला उपनगर के प्रसिद्ध व्यवसायी दिलीप कुमार उमर सहित कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page