Connect with us

वाराणसी

गुमटी की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के अजईपुर (पिंडरा) स्थित अजईपुर मोड़ पर मीराशाह कठिरांव मुख्य मार्ग पर दिलीप पांडेय की लकड़ी की गुमटी में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना में गुमटी में रखा चाय-पान का सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

पीड़ित दिलीप पांडेय के अनुसार, रात करीब 11 से 12 बजे के बीच उनकी दुकान में अचानक आग भड़क उठी। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक पूरी गुमटी और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि आग से दुकान का करीब 25 से 30 हजार रुपये का सामान नष्ट हो गया।

Loading...

इसके अलावा गुमटी में रखे 6 से 7 हजार रुपये नकद भी जलकर खत्म हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया।पीड़ित ने आशंका जताई है कि आग संदिग्ध परिस्थितियों में लगी है। इस संबंध में फूलपुर थाने में तहरीर देकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

फूलपुर इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और उपनिरीक्षक रामसिंह यादव को जांच सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page