Connect with us

वाराणसी

अजय राय की स्थिति स्थिर, डॉक्टरों की सतत निगरानी जारी

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ/वाराणसी। मेदांता हॉस्पिटल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय (56 वर्ष) को शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्हें अचेत अवस्था में लाया गया था और उन्हें दौरे की शिकायत हुई थी। प्रारंभिक जांच में उनके रक्त में सोडियम का स्तर कम पाया गया, जिसे चिकित्सा भाषा में हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है।

Loading...

वर्तमान में उनका इलाज क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप और उनकी टीम की देखरेख में चल रहा है। उपचार के दौरान उनके सोडियम स्तर को नियंत्रित कर स्थिर कर दिया गया है।अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी स्थिति में सुधार है और उन्हें आईसीयू में चिकित्सकों की सतत निगरानी में रखा गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page