Connect with us

वाराणसी

घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। थाना चेतगंज पुलिस ने महिलाओं से छेड़खानी, मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दो युवक घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। साथ ही महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार भी किया गया। शिकायत के आधार पर थाना चेतगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

Loading...

जांच के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों पंकज और रोशन, निवासी चंदौली, को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है। गिरफ्तारी चेतगंज क्षेत्र से की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना चेतगंज की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़कर कानून के हवाले किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page