Connect with us

वाराणसी

जयदेश न्यूज़ की खबर का असर: दशाश्वमेध मार्केट में चालू हुआ वाटर स्प्रिंकलर, गर्मी से मिली राहत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दशाश्वमेध मार्केट में लंबे समय से बंद पड़ा वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम केवल शोपीस बनकर रह गया था, जिससे भीषण गर्मी में दुकानदारों, राहगीरों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या को जयदेश न्यूज़ की टीम ने प्रमुखता से उठाया और मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति को सामने लाया। खबर प्रसारित होने के बाद तत्काल प्रभाव देखने को मिला और अगले ही दिन बंद पड़ा वाटर स्प्रिंकलर चालू कर दिया गया।

Loading...

अब यह सिस्टम सुचारू रूप से कार्य कर रहा है, जिससे बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है। स्थानीय दुकानदारों और आमजन ने इस पहल के लिए संतोष जताया है और कहा कि मीडिया की सक्रियता से ही यह संभव हो पाया है, जिससे बाजार का वातावरण अब पहले की तुलना में अधिक राहतभरा हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page