गोरखपुर
अंबेडकर जयंती पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
गोरखपुर। ग्राम पंचायत करहल में विगत कई वर्षों से संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष आयोजक टीम द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध MBBS डॉक्टर जमाल अहमद एवं डॉक्टर सुधा साहनी (BHMS), डेंटल डॉक्टर राहुल पाल ने भाग लिया।

शिविर में फूलवासी प्रजापति (70 वर्ष), चांदबली पाल (85 वर्ष), बसंती देवी (75 वर्ष), सीताराम यादव (80 वर्ष) सहित कुल 148 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवा वितरण किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत करहल में जुलूस के साथ भ्रमण करते हुए देवराड बाबू तक बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम स्थल करहल में संबोधन के बाद भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान ज्ञान प्रसाद मौर्य, पशु चिकित्सक सुनील कुमार, कोच श्यामपाल पहलवान, बालचंद मास्टर, डॉ. केसी यादव, रामकेर यादव, श्रीराम साहनी, जितेंद्र सिंह, बिरजू, राकेश (BDC), धर्मवीर सैनिक, बंधु (BDC), संजय सिंह, बलविंदर मास्टर, चंद्रपाल पहलवान आदि लोग शामिल रहे।
