गाजीपुर
हंसराजपुर में रीइनवेंट आर्गेनिक एफपीसी ने मनाई पहली वर्षगांठ
गाजीपुर (जयदेश)। रीइनवेंट आर्गेनिक एफपीसी कार्यालय हंसराजपुर में कम्पनी के एक वर्ष पूरे होने पर कम्पनी की मैनेजिंग डायरेक्टर रीना सिंह द्वारा कम्पनी के डायरेक्टर एवं प्रमोटर्स के साथ बैठक किया गया, जिसमें कम्पनी द्वारा एक वर्ष में किए गए कार्यों पर चर्चा किया गया और अगले वित्त वर्ष के लिए कार्य प्लान बनाया गया कि कम्पनी किन-किन क्षेत्रों में कार्य करेगी और आगामी कम्पनी क्या-क्या योजनाएं हैं, जिस पर कार्य किया जाएगा।
इस बैठक में नीलम सिंह, बंदना कुशवाहा, रिना सिंह, सविता सिंह, अंजू तिवारी, शशिकला चौरसिया, साधिका चौधरी, पिंकी सिंह, सुनिता सिंह, कृष्णा शर्मा, किरन देवी आदि उपस्थित रहीं और साथ में प्रगतिशील किसान अरुण सिंह, दिलीप सिंह, गोपाल, मनोज कुमार एवं समस्त कम्पनी के स्टाफ उपस्थित रहे। कार्य उद्बोधन समुन्नति फाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुशांत कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राम रतन सिंह ने किया। इस पूरे कार्यक्रम को छायांकित मीडिया प्रभारी राजेश जायसवाल ने किया।
